फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Thu, 20 Nov 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अमन विहार में मंगलवार रात शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गोली मारने से पहले उस पर तलवार से हमला किया था। पुलिस को आशंका है कि रुपये के लेन-देन या फिर रंजिश के कारण हत्या की गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूरन (32) सपरिवार किराड़ी प्रेमनगर पार्ट-2 के त्रिपाठी एंक्लेव में रहता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर किसी का फोन आया। पूरन कुछ देर में वापस आने की बात कहकर निकल गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस बीच किसी ने बताया कि पूरन श्रीकृष्ण वाटिका के पास घायल पड़ा है। परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि तलवार से हमला करने के बाद पूरन को गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें