दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में स्कूल बस कंडक्टर ने पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को कंडक्टर की हरकतों के बारे में बताया।
आरोपी कई दिनों से बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल की पांचवीं कक्षा में चितरंजन पार्क में रहने वाली छात्रा पढ़ती है। छात्रा बस से स्कूल आती जाती है।