फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टीवी पत्रकारों के गैंग का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में डॉक्टर, नर्सिंग होम और पैथलैब का स्टिंग कर ब्लैकमेलिंग से मोटी रकम वसूलने वाले शातिर गैंग के चार सदस्यों को अपराध शाखा पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी जय कोचर (24), गोविंदपुरी निवासी धन सिंह (30), करोलबाग निवासी राम शरण (32) और किशनगंज निवासी पुष्पा (36) के रूप में हुई है।

गैंग नकली मरीज भेजकर गर्भावस्था के दौरान लड़का या लड़की होने का पता लगाने का सौदा कर स्टिंग कर लेते थे। बाद में ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूल की जाती थी।

पुलिस की मानें तो गैंग अब तक 50 से ज्यादा लोगों को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ से अधिक की रकम वसूल चुका है। पुलिस को इनके तीन अन्य साथियों की तलाश है।

'महिला रिपोर्टर' का था ये काम

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पंजाबीबाग में नामी पैथलैब चलाने वाले शख्स से गैंग ने ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये मांगे थे। पीड़ित ने 40 लाख रुपये दे भी दिए थे। आरोपी अब बाकी के 60 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे।

पंजाबीबाग थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं मिले तो वह स्टिंग का वीडियो चैनल पर चला देंगे।

गैंग के सदस्य खुद को एक निजी चैनल का पत्रकार भी बता रहे थे। पुलिस ने राम शरण, धन सिंहपुष्पा, और जय कोचर को भी दबोच लिया गया। पुलिस को मामले में धन सिंह की पत्नी नितिका व दो अन्य लोगों की तलाश है।
विज्ञापन

कैसे देता था गैंग वारदात को अंजाम

नितिका या पुष्पा महिला डॉक्टर, नर्सिंगहोम या पैथलैब पर जाती थीं। इनके पास खुफिया कैमरा होता था। दोनों खुद को गर्भवती बताते हुए लड़का या लड़की का पता लगाने के लिए सौदा करती थीं।

कुछ नर्सिंगहोम या पैथलैब इसके लिए तैयार नही होते थे। यहां यह लोग जेनेटिक समस्या होने की बात कर अल्ट्रासाउंड की बात करते थे। बाद में स्टिंग कर वीडियो को बदल दिया जाता था।

इसके बाद अगले दिन धनसिंह व रामशरण अन्य लोगों के साथ पीड़ित के पास पहुंचते थे। वहां खुद को पत्रकार बताकर वीडियो दिखाया जाता था। इसके बाद मोेटी रकम मांगी जाती थी। कुछ जगहों पर गैंग वेश्यावृत्ति चलाने वाले गैंग का स्टिंग कर रुपये मांगते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें