फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव में सप्लाई करने वाला था अवैध हथियारों की खेप, पुलिस ने किया अरेस्ट

Sat, 22 Apr 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 स्वचालित पिस्टल बरामद की गई हैं। दिल्ली नगर निगम चुनावों को देखते हुए आरोपी अवैध हथियारों की खेप देने दिल्ली आया था। सभी पिस्टल 7.65 बोर की हैं और उन पर यूएसए 32 लिखा हुआ है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर व दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में हथियार सप्लाई करता था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर सतेन्द्र मोहन को 20 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गांव उतावर का नंगला, पोस्ट शाहपुर, थाना कोसी कलां (मथुरा) निवासी तैयब (25) अवैध हथियारों की खेप लेकर हरकेश नगर बस स्टैंड, मथुरा रोड (दिल्ली) आएगा। 

शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक बस से उतरा और उसके कंधे पर बैग लटका हुआ था। वह हरकेश नगर बस स्टैंड पर किसी का इंतजार करने लगा। इंतजार कर जब वह वापस जाने लगा तो पुलिस टीम ने तैयब को पकड़ लिया। उसके बैग से 20 पिस्टल बरामद की गईं।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध हथियारों की खेप सेंधवा, जिला बादवानी (मध्यप्रदेश) निवासी छोटू सरदार से लेकर आया था। ये हथियार उसे दिल्ली के मुकिम, कोसी कलां (मथुरा) के आरिफ, इरफान और मुफीद को देने थे। इन सभी को पांच-पांच पिस्टल देनी थीं। 

इससे पहले भी वह दिल्ली, यूपी व हरियाणा में कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। तैयब पहले गुजरात में कबाड़ी का काम करता था। इसी दौरान वह दिल्ली, हरियाणा व यूपी के अवैध हथियार सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में आया। आरोपी एक वर्ष पहले भी होडल (पलवल) में गिरफ्तार हो चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें