नांगलोई में एक महिला से गैंगरेप के आरोप में दिल्ली पुलिस के एएसआई व प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर ने घर दिखाने के बहाने उसे बुलाया और एएसआई के कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 52 वर्षीय एएसआई जयदेव हुड्डा व 72 वर्षीय दिलबाग दहिया के रूप में हुई।
दिलबाग दहिया प्रॉपर्टी डीलर है, जबकि जयदेव साकेत कोर्ट की पुलिस चौकी में तैनात है। दोनों नांगलोई के राजधानी पार्क में रहते हैं।