फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बनाकर वीडियो एक शख्स ने लगा ली फांसी, दोस्त पर लगाया ये आरोप

Sat, 03 Jun 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बवाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर उधार में लिए 60 लाख रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने सवा मिनट का वीडियो तैयार किया। बवाना थाना पुलिस ने दोस्त पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संजय कुमार(40) कटवेरा गांव में रहता था। वह डीटीसी में कार्यरत था। पांच माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह घर में अकेला रहता था।

आठ साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। बृहस्पतिवार रात वह घर में अकेला था। आसपास रहने वाले किसी ने उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

वीडियो सवा मिनट का है

- फोटो : Demo pic
जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला, जिसे उसने रात साढ़े दस बजे खुद ही रिकॉर्ड किया था। वीडियो सवा मिनट का है।

वीडियो में उसने अपने दोस्त पप्पू पर उधार में लिए रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसे जमीन के मुआवजे के तौर पर 60 लाख रुपये मिले थे, जिसे उसने अपने दोस्त पप्पू को उधार दिया था।

लेकिन वह वापस नहीं कर रहा है। इसलिए वह परेशान है और इस वजह से खुदकुशी कर रहा है। पुलिस ने छानबीन कर मृतक के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें