फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य के बेटे की हत्या, दोस्तों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

Sun, 08 May 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शनिवार सुबह बड़ी के पास मिला था घायल अवस्था में, सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम
  • टैक्सी के तौर पर चलाता था अपनी गाड़ी, गाड़ी लेकर ही निकला था घर से
  • दोस्तों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चयनित सदस्य के बेटे की शुक्रवार रात बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के पास हत्या कर दी गई। मामले की सूचना अलसुबह परिजनों को मिल पाई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पहले इसे सड़क हादसा माना था, लेकिन पोस्टमार्टम और उससे पहले डॉक्टरी जांच में हत्या ही बताया गया। गन्नौर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को कुछ दोस्तों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चयनित सदस्य चमन सिंह के बेटे करणबीर सिंह उर्फ जोधा (24) की शनिवार अलसुबह उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले उसे घायल हालत में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से बरामद किया गया था। वह अपनी गाड़ी को टैक्सी के तौर पर चलाता था। चमन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा करणबीर दिन में टैक्सी लेकर निकला था और सात बजे तक घर आने की कह गया था।

करणबीर ने सात बजे के करीब अपनी मां जसबीर कौर को फोन कर बताया था कि वह अपने दोस्त आकाश के साथ और दो घंटे तक आएगा, लेकिन वह नहीं आया। अल सुबह चार बजे नागरिक अस्पताल से फोन आया कि करणबीर गंभीर रूप से घायल है।

जब वे अस्पताल में पहुंचे, तब तक करणबीर की मौत हो चुकी थी। चमन सिंह के अनुसार करणबीर के शव पर सिर, हाथ तथा अन्य शरीर पर चोट के निशान थे।

आरोप लगाया कि आकाश और उसके दोस्तों ने ही करणबीर की हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कई बार किए थे मां को फोन

चमन सिंह ने बताया कि करणबीर ने कई बार अपनी मां जसबीर कौर को फोन किए थे। एक बार तो सात बजे फोन कर दो घंटे में आने की बात कही थी। इसके बाद जब वह 10:30 बजे तक नहीं आया तो जसबीर कौर ने करणबीर को फोन किया।

करणबीर ने फिर वही बात दोहराई कि आकाश और उसके दोस्तों के साथ हूं, जल्द ही घर आऊंगा। देर रात दो बजे फोन किया तो करणबीर ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पता चला कि वह चोटिल है।

करणबीर के पिता चमन सिंह का कंस्ट्रक्शन का काम है। शुक्रवार को वह दिल्ली से जम्मू के लिए निकले थे। रात को फगवाड़ा में रुक गए थे। यहीं पर उनकी पत्नी जसबीर कौर ने फोन कर उन्हें सूचना दी।

दूसरी ओर, शुक्रवार को करणबीर अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी घर से निकला था। अन्य दिनों करणबीर शाम 4-5 बजे टैक्सी लेकर निकलता था, लेकिन शुक्रवार को वह दोपहर 12 बजे ही निकल आया था।

हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शरीर पर चोट के निशान हैं, इस वजह से हत्या किए जाने की आशंका है। -सेठी मलिक, प्रभारी, गन्नौर जीटी रोड चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें