दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शनिवार सुबह एक कैदी पर गोली चलने की वारदात सामने आई है।
Delhi: Firing at a prisoner in the premises of Rohini court, more details awaited
— ANI (@ANI_news) April 29, 2017
शनिवार सुबह रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग में कैदी राजेश की मौत हो गई। डीसीपी रोहिणी ने जानकारी दी कि मृतक को दिसंबर 2016 में एक मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था।
तब से ही वह हरियाणा में न्यायिक हिरासत में था। राजेश को आज रोहिणी कोर्ट के बाहर हरियाणा के झज्जर निवासी मोहित ने गोली मारी। उस वक्त उसे हरियाणा पुलिस द्वारा सुनवाई के लिए कोर्ट लाया जा रहा था। आरोपी मोहित हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।