फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने बेटे को तड़पा-तड़पाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के संगम विहार इलाके में रविवार देर रात मुनव्वर (25) नामक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही पिता इसराइल (70) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया कि युवक मुनव्वर अपने के-1 ब्लॉक, गली नंबर 8 के दो कमरों वाले घर में मृत पाया गया था। उसकी हत्या, उसके पिता इजराइल द्वारा गला रेतकर की गई है।

शराब पीकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद गुस्से में आरोपी पिता ने छुरे से बेटे का गला रेत दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुकान को लेकर हुई थी बहस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों के बीच वारदात से पहले दर्जी की दुकान को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दुकान को दोनों मिलकर चलाते हैं।

इसी दुकान के मालिकाना हक को लेकर दोनों के बीच में बहस शुरू हुई। तब मां दूसरे कमरे में चली गई। उस वक्त इजराइल नशे में था और नशे में ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोसियों के अनुसार कुछ मिनटों के झगड़े के बाद इजराइल को घर के बाहर जाते देखा गया था। घटना की जानकारी सबसे पहले मुनव्वर की मां को हुई थी।
विज्ञापन

पिता ने कबूला जुर्म

मुनव्वर की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। हालांकि उसकी पत्नी ने एक विवाद के चलते घर छोड़ दिया था और अब वह अपने मायके में रह रही है।

शुरुआत में पुलिस को मुनव्वर के किसी जानने वाले पर उसकी हत्या का शक था। क्योंकि पहले इजराइल ने कहा था कि वह नशे में था और उसे नहीं पता कि उसका बेटा मर चुका है।

लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इजराइल ने अपना गुनाह कबूल करके बताया कि उसने अपने बेटे का कत्ल किया है। पुलिस ने इजराइल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस वक्त पुलिस इजराइल के आपराधिक बैकग्राउंड की जांच में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें