फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की आपसी रंजिश में बच्ची की दर्दनाक मौत

Tue, 30 Dec 2014 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसेरे भाइयों की आपसी रंजिश गोद में खेल रही मासूम बच्ची का काल बन गई। बच्ची को ऐसी दर्दनाक मौत मिली की रुह कांप जाए। मामला रोहतक का है।
विज्ञापन


यहां जमीनी विवाद और बाप की हत्या का बदला लेने के लिए दो युवकों ने अपनी ही मौसी के बेटे पर लाठियों से हमला कर दिया। युवक तो बच गया, लेकिन उसकी गोद में खेल रही 3 साल की मासूम बेटी हमले का शिकार हो गई। सिर में लाठी लगने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने फरार हमलावरों पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामला रविवार देररात कबूलपुर गांव का है। दोनों परिवारों में काफी लंबे समय से रंजिश चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

आधी रात को किया था राजेंद्र पर हमला

कबूलपुर निवासी राजेंद्र रविवार देर रात अपने घर में मौजूद था। वह अपनी तीन साल की बेटी कॉफी को खिला रहा था। इसी दौरान उसे घर के मेन गेट पर कुछ हलचल सी महसूस हुई। अपनी बेटी को गोद में लिए-लिए बाहर आया और दरवाजा खोल कर बाहर झांकने लगा। एकाएक राजेंद्र पर लाठियों से दो लोगों ने हमला कर दिया।

हमला इतना तेजी से हुआ कि वह न तो खुद बच सका और न ही अपनी बेटी को बचा सका। हमलावरों के ताबड़तोड़ हमले में लाठी उसकी बेटी के सिर पर जा लगी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी बीच उसकी मां छोटी देवी वहां पहुंची और उसने शोर मचा दिया। उसकी मां ने तुरंत दूसरे बेटे बलवान को फोन कर घटना की सूचना दी। बलवान भी मौके पर पहुंचा। राजेंद्र की पत्नी ऋतु अपने मायके गई हुई थी।

बलवान व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर राजेंद्र को पीजीआई में दाखिल कराया। सदर थाना पुलिस रात करीब ढाई-तीन बजे गांव में पहुंची। अंधेरे और धूंध का फायदा उठाकर हमलावर ग्रामीणों की भीड़ के बावजूद फरार हो गए।
विज्ञापन

बाप की हत्या का लेना चाहते थे बदला

पुलिस के अनुसार करीब चार साल पहले हमलावर रविंद्र और राजीव के पिता मामन की हत्या हो गई थी। मामले में आरोप राजेंद्र और बलवान पर लगे थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

समझौते के बाद राजेंद्र और बलवान कोर्ट से भी बरी हो गए। लेकिन रविंद्र और राजीव पिता की मौत को नहीं भूले और मन ही मन रंजिश पालते रहे।

इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने राजेंद्र पर रविवार रात को जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि यह विवाद दोनों परिवारों के बीच 52 एकड़ पंचायती जमीन को लेकर चल रहा है।

हमलावर हैं चचेरे व मौसेरे भाई
हमलावरों की पहचान गांव के ही रहने वाले रविंद्र और राजीव के रूप में हुई। वे दोनों राजेंद्र के ताऊ मामन के लड़के हैं। रविंद्र और राजेंद्र की मां भी दोनों बहन हैं। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर रविंद्र और राजीव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

वर्जन ::::
‘घटना की सूचना देर रात मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की है। तीन साल की मासूम की मौत के मामले में रविंद्र और राजीव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
गजेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना सदर, रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें