फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने एक छोटी सी बात पर खो दिया आपा, प्रेमिका को मारने के बाद की खुदकुशी

Tue, 08 Nov 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल गांव स्थित एनसीयूआई के हॉस्टल में ऐसा क्या हुआ कि काजल जतिन सरकार (34) अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया और उसने पहले राजेंद्र (32) को गोली मारी और फिर उसने अपनी प्रेमिका जॉन मोनी दत्ता उर्फ लिजा (27)  को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार दी।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि राजेंद्र को गोली मारने के बाद लिजा ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना देने की धमकी दी। गुस्से में काजल ने लिजा को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने को भी गोली मारकर जान देने का प्रयास किया।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिजा अपने माता-पिता के साथ दार्जलिंग में रहती थी। वहां पढ़ाई के दौरान ही 2009 में उसने असम निवासी राजेंद्र से प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन यह बात उसने अपने परिवार को नहीं बताई और लगातार अपने घर पर ही रहती रही।
विज्ञापन


इधर, धीरे-धीरे दोनों के बीच तनाव रहने लगा और दोनों अलग हो गए। लिजा अक्तूबर में दिल्ली स्थित एनसीयूआई में तीन माह का कोई कोर्स करने आई थी। इस दौरान उसकी द्वारका सेक्टर-23 निवासी काजल जतिन से फेसबुक के जरिये बातचीत हुई। फिर प्यार होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

छह माह पूर्व ही लिजा ने काजल को पहली शादी के बारे में बताया

हत्या
छह माह पूर्व ही लिजा ने काजल को अपनी पहले वाली शादी के बारे में बताया। यह सुनकर उसे बुरा लगा था, लेकिन उसने कोई खास विरोध नहीं किया था। शनिवार को डिनर करके हॉस्टल लौटने के दौरान लिजा को पता चला कि असम से राजेंद्र आया हुआ है।

यह सुनकर काजल अपना आपा खो बैठा और राजेंद्र की पीठ में गोली मार दी। वहीं प्रेमिका के विरोध करने व पुलिस को सूचना देने पर उसके पेट में भी गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। 

फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर काजल जतिन के पास उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल क्यों रहती थी। काजल के पिता जतन सरकार सीआईएसएफ मुख्यालय में सिपाही हैं। पुलिस उनके खिलाफ भी मामला दर्ज करने की तैयार कर रही है। तीनों की हालत गंभीर है, उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। 

मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है, वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है, गोली मारने की वारदात के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।- नूपुर प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जिला 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें