आईजीआई थाना पुलिस ने पेट में हेरोइन का कैप्सूल छिपाकर ले जा रहे अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 57 कैप्सूल मिले हैं, जिसे पॉलीथिन में पैक कर उसके पेट के भीतर ऑपरेशन करके रखा गया था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एयरपोर्ट पर नागरिक के पेट में हेरोइन का कैप्सूल फटने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
एम्स के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से कैप्सूल निकाला। बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी नागरिक के साथ अफगानिस्तान जा रहा दूसरा नागरिक फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस उपायुक्त एयरपोर्ट संजय भाटिया ने बताया कि गत 3 नवंबर को दो अफगानी नागरिक कैम एयरलाइंस से अफगानिस्तान जा रहे थे। इसमें से एक की पहचान गुलाम रबानी (40) के तौर पर हुई।
फ्लाईट में बैठते ही बिगड़ी तबीयत
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available
- फोटो : demo
फ्लाइट के अंदर जाते ही गुलाम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एयरलाइंस कर्मचारियों ने उसे विमान से उतार दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने गुलाम को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया।
जांच में पता चला कि गुलाम ने काफी कैप्सूल खाए हुए हैं। एम्स के डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया और पेट से 53 कैप्सूल और मलाशय से चार कैप्सूल निकाला। जांच में पता चला कि कैप्सूल में हेरोइन भरा था, जिसे पॉलीथिन में पैक कर ऑपरेशन के जरिये उसके पेट के भीतर रखा गया था। इसके पास से 525 ग्राम हेरोइन मिला, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई।
जांच में पता चला कि गुलाम मेडिकल वीजा पर अक्तूबर में दिल्ली आया था। लेकिन उसने इलाज के लिए किसी भी अस्पताल से संपर्क नहीं किया। पुलिस के मुताबिक गुलाम रबानी के साथ दूसरा व्यक्ति फ्लाइट से उतरने के बाद गायब हो गया।
पहले भी पकड़ा गया है अफगानी नागरिक
दवाइयां
- फोटो : Demo Pic.
उसके अफगानिस्तान के पते के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गयी है लेकिन दोनों नागरिक दिल्ली में कहां ठहरे थे और किन लोगों के संपर्क में थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस उनके फोन कॉल डिटेल को खंगाल रही है।
पहले भी पकड़ा गया है अफगानी नागरिक
गुलाम रबानी से पहले भी पेट में हेरोइन की तस्करी करने वाले अफगानी नागरिक अब्दुल माजिद मालेकजदा को गिरफ्तार किया गया था। उसे लाजपत नगर थाना पुलिस ने वर्ष 2015 के अक्तूबर में गिरफ्तार किया था।
अब्दुल काबुल से हेरोइन की खेप लेकर भारत आया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने मुंह के रास्ते से इसे निगला था। इसके लिए उसे 400 डॉलर देने की बात कही गई थी। उसके पेट से पुलिस को 35 कैप्सूल जब्त किए, जिसमें 240 ग्राम हेरोइन थे। पेट में कैप्सूूल फटने से अब्दुल की तबीयत बिगड़ गई थी और उसे आईबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।