फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने FB पर की विदेशी महिला से दोस्ती, सवा करोड़ गंवाने के बाद खुली खतरनाक सच्चाई

Wed, 09 Aug 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेसबुक पर दोस्ती कर 1.35 करोड़ की ठगी
विदेशी महिला ने कैंसर की दवा के नाम पर दिया था मोटे मुनाफे का झांसा 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर दोस्ती और उन पर भ्‍ारोसा आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है इसकी शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला दिल्ली में सामने आया है।
विज्ञापन


दिल्ली के एक व्यापारी को क्रिस्टीना मोर्गन नामक महिला ने फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। व्यापारी ने इसे स्वीकार कर लिया और महिला से बातचीत शुरु कर दी। 

पीड़ित अरुण कुमार परिवार के साथ 124, सत्य निकेतन, नई दिल्ली में रहता है। इनका अपना कारोबार है। 15 मई 2017 को अरुण को क्रिस्टीना मोर्गन नामक महिला ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी। अरुण ने दोस्ती कबूल करते हुए क्रिस्टीना से चेटिंग व व्हाट्सऐप पर बात शुरू हुई।
विज्ञापन

ऐसे आया महिला के झांसे में

आपाको जानकर आश्चर्य होगा कि असल में क्रिस्टीना बदमाशों के ऐसे ग्रुप की सदस्य है जिसने कैंसर की दवा खरीदकर मोटे मुनाफे पर बिकवाने का झांसा देकर दिल्ली के एक कारोबारी से 1.35 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

गैंग के बदमाश पीड़ित से तीन करोड़ रुपये की ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। क्रिस्टीना ने खुद को नोर्सटेगन सीड (कैंसर की दवा बनाने की दवा में इस्तेमाल बीज) का डीलर बताया।

आरोपी ने महिला ने अरुण को बताया कि अगर वह सीड का एक पाउच 750 पाउंड में खरीदता है तो वह इसे रिचमंड नेलसन नामक शख्स को 2500 पाउंड में बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकता है।
विज्ञापन

200 पाउच के बदले 1.20 करोड़ रुपये देकर दवा मंगवा ली

अरुण महिला के झांसे में आ गया, उसने 200 पाउच के बदले 1.20 करोड़ रुपये देकर दवा मंगवा ली। इधर रिचमंड नेलसन ने अरुण से दवा खरीदने से इंकार कर दिया। उसने अरुण से कहा कि वह पूरे 500 पाउच दवा खरीदे तभी वह उससे दवा खरीदेगा।

रिचमंड ने दुबारा क्रिस्टीना से सपर्क करने के लिए कहा। इधर बातचीत के दौरान करीब 50 साल का नाइजीरियन नागरिक अरुण से मिला। अरुण ने उसे 15 लाख रुपये और दिए। नाइजीरियन ने जल्दी 1.60 करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा। इधर अरुण को कुछ शक हुआ। उसने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि उसे ठगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें