फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप्ति के ‘दीवाने’ की बैरक में रहेगा यादव सिंह

Thu, 18 Feb 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
काली कमाई का कुबेर यादव सिंह डासना जेल में दीप्ति के दीवाने तीन लाख के इनामी साइको लवर देवेंद्र के साथ बैरक में रहेगा।
विज्ञापन


देवेंद्र भी मुलाहजा बैरक नंबर सात में है। अब यादव सिंह भी उसी बैरक में रात गुजारेगा, जहां देवेंद्र सोमवार से बंदियों को अपनी एकतरफा दीवानगी के किस्से सुना रहा है।

जेल अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि यादव सिंह को शाम 4:40 बजे डासना जेल लाया गया। मेडिकल चेकअप के बाद उसे बैरक नंबर सात में भेज दिया गया, जहां सोमवार को भेजा गया हरियाणा का तीन लाख का इनामी देवेंद्र भी है।
विज्ञापन


बैरक में खाने में आलू पालक की सब्जी, चावल, रोटी और मसूर की दाल है। जेल सूत्रों ने बताया कि यादव सिंह ने शाम को न खाना खाया, न किसी से बात की। बृहस्पतिवार को उसका बैरक बदला जा सकता है।
विज्ञापन


अकड़ नहीं हुई कम
यादव सिंह की अकड़ कम नहीं हुई है। बुधवार को जब उसे जेल के अंदर ले जाया जा रहा था तो कार से उतरते हुए एक न्यूज चैनल का कैमरापर्सन वीडियो बनाने लगा।

इस पर वह बोला...हट जा यार। उसके चेहरे के भाव और लहजा गुस्से वाला था। इसके बाद वह जेल में दाखिल हुआ। इस दौरान पुलिस वालों ने मीडिया कर्मियों से धक्का मुक्की की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें