फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मौत की गलत रिपोर्टिंग करने वाले चैनल पर फैसला सुरक्षित

Wed, 25 Oct 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक समाचार चैनल व उसके संपादक को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के संबंध में गलत रिपोर्टिंग करने से रोकने के लिये आग्रह किया है। थरूर ने कहा कि उनके एकांत में रहने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिये।
विज्ञापन


जस्टिस मनमोहन ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में रिपोर्टिंग पर शशि थरूर की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। दूसरी ओर समाचार चैनल व उसके संपादक ने कहा कि मामले की तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की गई है। 

पेश याचिका में थरूर की ओर से दलीलें पेश करते हुये वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कहा कि चैनल को हिदायत दी जाये इस मामले में सुनंदा की हत्या शब्द का प्रयोग नहीं किया जाये क्योंकि यह अभी साबित किया होना बाकी है कि यह हत्या है या मौत।
विज्ञापन


समाचार चैनल के संपादक की ओर से बहस करते हुये अधिवक्ता संदीप सेठी ने कहा उनके मुव्वकिल ने कभी भी थरूर की निंदा नहीं की और न कभी यह कहा कि वह सुनंदा की मौत में शामिल थे। उन्हें कभी भी अपनी पत्नी का कातिल नहीं कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें