फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ले जाने से मना किया तो चालक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने जब ऑटो चालक ने नशे में धुत गार्ड को ले जाने से मना किया तो गार्ड और उसके साथी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट में घायल चालक  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा हरेंद्र चौधरी की आयरन मैन सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड करते हैं।

शनिवार रात करीब 10:45 पर टी-प्वाइंट रेड लाइट के सामने ऑटो चालक गोपालगंज (बिहार) निवासी अली अंसारी मूलरूप वहां खड़ा था।
विज्ञापन

नशे में धुत था गार्ड

इस बीच आरोपी गार्ड नशे की हालत में ऑटो में जाकर बैठ गया और अली से सेक्टर-36 चलने के लिए कहा। चालक अली के मना करने पर आरोपी गार्ड ने अपने साथी की मदद से उसको जमकर पीटा। इसके बाद एक अन्य ऑटो चालक ने अली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड गोपालगंज मथुरा निवासी हरीओम और जौनपुर निवासी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें