फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क की महिला से गैंगरेप के मामले में आज होगा सजा का एलान

Fri, 10 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
डेनमार्क निवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच दोषियों की सजा पर अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला एक दिन के लिए सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने दोषियों की अधिकतम सजा देने की मांग की तो बचाव पक्ष ने नरमी बरतने का आग्रह किया। पेश मामला 14 जनवरी 2014 की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक का है।

मामले में पीड़िता, चश्मदीद गवाह का बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को छह जून को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन

एक दिन के लिए सुरक्षित रखा गया था फैसला

कोर्ट - फोटो : file photo
तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार-द्वितीय ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

अदालत इस मामले में दोषी साबित हो चुके महेंद्र गंजा, मोहम्मद राजा, राजू, अर्जुन, राजू छक्का को शुक्रवार को सजा सुनाएगी।

विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता व चश्मदीद शिवजी सिंह का बयान, मेडिकल व डीएनए समेत फोरेंसिक साक्ष्य हैं जिनके आधार पर पांचों आरोपियों को सजा सुनाई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें