नेबसराय थाना इलाके में डांसर युवक ने अपनी छात्र युवती की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती डांसर की एकेडमी में डांस सीखने आती थी।
पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट भी नहीं मिला है। जांच में पता लगा कि युवती की शादी तय होने से वह परेशान था और डिप्रेशन का शिकार हो गया था। घटनास्थल से पुलिस को सजावटी मोमबत्ती और गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी हुई पड़ी मिली हैं। पुलिस ने युवक व युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। महरौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से इंदौर निवासी सचिन (25) नेबसराय की गली नंबर- 5, हरिजन बस्ती में किराये पर रहता था। उसने मकान का बेसमेंट किराये पर ले रखा और उसमें एबीसी चांस फॉर डांस नाम से एकेडमी चलाता था। वह यहां तीन साल से डांस एकेडमी चला रहा था।
गले में गले लिपची थी बिजली बोर्ड एक्सटेंशन की वायर
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
बताया जा रहा है कि उससे करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लड़के-लड़कियां डांस सीखने आते थे। सचिन की डांस एकेडमी में छतरपुर पहाड़ी निवासी योगिता (24) भी डांस सीखने आती थी।
बताया जा रहा कि मंगलवार शाम को अपनी बड़ी बहन को बताकर योगिता एकेडमी आ गई थी। बुधवार सुबह तक योगिता घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन खोजते हुए एकेडमी तक पहुंची।
यहां पर उसने पड़ोसियों के साथ एकेडमी में अंदर झांक कर देखा तो सचिन पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस दरवाजा तोड़कर एकेडमी में घुसी तो योगिता का शव सोफे के पास जमीन पर पड़ा हुआ था।
उसे गले में बिजली बोर्ड एक्सटेंशन की मोटा वायर लिपटी हुई थी। माना जा रहा है कि सचिन ने पहले वायर से योगिता की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पंखे से लटकर फांसी लगा ली।
'मैं रहूं या ना रहूं पर तुम अपना डांस बंद मत करना'
पुलिस मान रही है कि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। योगिता की सगाई हो चुकी थी। इसलिए डिप्रेशन में था। पुलिस ने युवक के इंदौर में रहने वाले परिजनों को सूचना दे दी है।
व्हाट्सऐप से झगड़े की बात सामने आती है
इंदौर का रहने वाला सचिन डांस का बेहद शौकीन था। वह अपने दोस्तों को कहता था कि वह बड़ा डांसर बनने का सपना लेकर दिल्ली आया है। सचिन ने अपने एक मोबाइल नंबर पर रविवार को व्हाट्सऐप स्टेट्स डाला था कि एक गलती हो गई ट्रस्ट। इसके साथ उसने रोने वाली स्माइली भी लगाई है। सचिन ने अपने दूसरे मोबाइल के व्हाट्सऐप स्टे्टस पर लिखा था कि एक आदमी मेहनत सिर्फ इसलिए करता है ताकि अपनी औरत को रानी बना सके।
डांस शो में ऑडिशन दे चुका है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सचिन इंडियाज गोट टेलेंट डांस शो में ऑडिशन दे चुका है और उसका सलेक्शन हुआ था। उसने इस डांस शो के दो सेशन में भाग भी लिया था। पुलिस इसको लेकर वेरीफाई कर रही है।
तुम लोग डांस को मत रोकना
ऐसा लगता है कि सचिन ने योगिता की हत्या व खुदकुशी करने की योजना पहले ही बना ली थी। उसने अपने डांस सीखने के लिए आने वाले छात्रों से कह रखा था कि वह रहे या ना रहे पर तुम अपना डांस बंद मत करना। पुलिस एकेडमी के छात्रों से पूछताछ करने में लगी हुई है।