फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

Thu, 16 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव में दलित महिला के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़खानी करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ छेड़खानी व एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज  कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है की वह आशा वर्कर के तौर पर कार्यरत है। गत 9 फरवरी को वह सवा नौ बजे के करीब तावडू से अपने गांव जा रही थी। जब वह गांव शिकारपुर पहाड़ी के निकट पहुंची तो तीन युवक रास्ते में खड़े हुए थे।

आरोप है की तीनों युवकों ने महिला का रास्ता रोकर उसके साथ छेड़खानी व अभद्रता शुरू करते उसे जबरन सरसों के खेत में खींचने लगे। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो स्कूल के बच्चों ने उसे आरोपियों से बचाया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है की उसी समय उसका भतीजा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके व मेरे साथ मारपीट करते हुए किसी तरह की कार्रवाई करने में जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आबिद, खालिद व साबिर निवासी गांव शिकारपुर थाना तावडू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें