फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रबंधक ने नाकाम की लूट की साजिश, बच निकला था डंपर लूट का आरोपी 

Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार


- राजस्थान पुलिस के चुंगल से सोमवार को
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोरक्खी गांव के एक युवक द्वारा बनाई गई मनगढ़ंत स्टोरी का थाना प्रबंधक रतनलाल से पर्दाफाश कर दिया है। यह युवक पहाड़ी थाना पुलिस का डंपर लूट का आरोपी हैै। राजस्थान पुलिस के हत्थे से यह सोमवार को बच निकला था।
विज्ञापन


यहां पर यह अवैध हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहता था। थाना प्रबंधक द्वारा जांच करवाने से पहले ही युवक थाने से भाग गया।

जानकारी के अनुसार दोरक्खी गांव का युवक मम्मन पिछले काफी समय से डंपरों से तीन सौ रुपये प्रति डंपर की अवैध वसूली करता है। जो डंपर इसको तीन सौ रुपये नहीं देता है यह उसको बदमाशों से लुटवा देता है।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक पहाड़ी मुकेश सिंह ने बताया कि तीन सौ रुपये न देने पर मम्मन ने 12 फरवरी को एक डंपर को लुटवा दिया। इस वारदात में शामिल आरोपियों में मम्मन का नाम भी शामिल है।

सोमवार को राजस्थान पुलिस ने मम्मन को उस समय दबोच लिया जबकि वह अपनी सेंट्रो कार से 13 फरवरी को फिरोजपुर झिरका आ रहा था। पहाड़ी थाना पुलिस के जवानों ने इसे घाटा शमशाबाद गांव की घाटी में दबोच लिया। आरोप है कि इसने पहाड़ी थाना पुलिस के साथ हाथापाई भी की। घाटा शमशाबाद पुलिस नाके के पास यह मौका देखकर पहाड़ी थाना पुलिस के जवानों को चकमा देकर फरार हो गया।

लेकिन मजे की बात यह है कि डंपर लुटवाने का यह आरोपी मनगढ़ंत एवं झूठी कहानी रचकर 14 फरवरी को सिविल अस्पताल में दाखिल हो गया। पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका में शिकायत करने पहुंचा कि 13 फरवरी को अवैध हथियारों से लैस बदमाशों ने उसकी सेंट्रो कार को लूट लिया और उसे बुरी तरह से मारा पीटा।

शिकायत मिलने पर थाना प्रबंधक रतनलाल ने सारे मामले की जांच करने के लिए सब इंस्पेक्टर रमेशचंद को दोरक्खी गांव भेजने के साथ-साथ पहाड़ी थाना प्रबंधक मुकेश सिंह से बात की। थाना प्रबंधक पहाड़ी मुकेश सिंह से बात होने पर मम्मन द्वारा रची साजिश का पर्दाफाश हुआ।

लेकिन उससे एक  घंटा पहले ही मम्मन पुलिस थाने से फरार हो चुका था। थाना प्रबंधक रतनलाल ने पहाड़ी थाना प्रबंधक मुकेश सिंह को आश्वासन दिया कि इस बदमाश को गिरफ्तार करवाने में वे उनकी पूरी मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें