फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर आठ लाख लूटे, एक मिनट में दिया वारदात को अंजाम

Mon, 18 Sep 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों का नोएडा में आतंक जारी है। शनिवार दोपहर फिर एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या करके बदमाश उनसे आठ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। व्यापारी दिल्ली में दूध डेयरी चलाते थे और अमूल दूध के वितरक भी थे। थाना सेक्टर-20 पुलिस हत्या व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
  पुलिस के अनुसार, अशोक नगर, दिल्ली निवासी राजकुमार सिंह (62) रोज की तरह शनिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बैग में करीब आठ लाख रुपये लेकर बाइक से नोएडा के सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने आ रहे थे। नोएडा के सेक्टर-1 स्थित टकसाल के पास पहुंचे तो पैशन बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
  बदमाशों ने उनसे बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन राजकुमार ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर एक बदमाश ने सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह नीचे गिर पड़े और बदमाश बैग लूटकर भाग गए। लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना सेक्टर-20 पुलिस राजकुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश का मुंह खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें