फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोसे में निकला बाल तो फोड़ दिया हलवाई का सिर

Tue, 04 Mar 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
समोसे में बाल निकलने पर हुआ विवाद एक हलवाई की जान का दुश्मन बन जाएगा उसने सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन


नोएडा के नया बांस गांव में समोसे में बाल निकलने पर हुए विवाद में एक दबंग ने हलवाई का सिर फोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराने पर शराब की बोतल से चेहरा काट दिया

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल हलवाई का इलाज करवाया। हालांकि कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात नया बांस में दयाराम का बेटा रवि गुर्जर नारायण स्वीट्स पर समोसा लेने गया था।

यह भी पढ़ें:बच्ची से चुकाया मां के साथ हुए झगड़े का बदला

समोसे में बाल दिखने पर हलवाई अशोक से विवाद हो गया लेकिन उस वक्त दुकान के मालिक संजय अवाना व अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया और रवि अपने घर चला गया।
विज्ञापन


लेकिन रात आठ बजे के आसपास वह अपने साथियों के साथ वापस दुकान पर लौटा और हलवाई की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर थाना सेक्टर-20 पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल हलवाई अशोक को लेकर जिला अस्पताल गई और उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें