फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट फंदे से झूला, आत्महत्या के लिए खुद को बताया जिम्मेदार

Thu, 12 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र की घटना
  • पोस्टमार्टम के बाद शव कर्नाटक भेजा
विज्ञापन
सहायक कमांडेंट का आईकार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कादरपुर सीआरपीएफ केंद्र में मंगलवार रात सहायक कमाडेंट (प्रशिक्षु) ने फंदे से लटककर जान दे दी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सीआरपीएफ ने शव को कर्नाटक भेज दिया।
विज्ञापन

58, रेवेन्यू कॉलोनी, बेलगाम (कर्नाटक)निवासी मोहम्मद एम अंसारी (31) चौदह माह पहले सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर प्रशिक्षण के लिए गुड़गांव आया था। वह यहां 231 नंबर कमरे में रहता था। बुधवार सुबह प्रशिक्षण के लिए सब बाहर आए, लेकिन मोहम्मद एम अंसारी का कमरा नहीं खुला।
विज्ञापन

साथियों ने उसे आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई आहट नहीं हुई

सहायक कमांडेंट की आत्महत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
साथियों ने उसे आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई आहट नहीं होने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अंसारी अलमारी के कुंडी से होते हए पंखे के हुक से डोरी का फंदा बनाकर लटका था। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे घटनास्थल से सुइसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि आत्महत्या करना गलत है पर वह कर रहा है।

इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। सीआरपीएफ के आईजी ने परिवार वालों को जानकारी दी, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया। इसके बाद सीआरपीएफ के लोग शव कर्नाटक ले गए। पुलिस ने अंसारी के साथ प्रशिक्षण लेने वाले सहायक कमांडेंट अजय त्रिपाठी के बयान पर लेकर पूरी कार्रवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें