फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पशु तस्करों को पकड़ भीड़ ने किया हमला 

Sat, 14 Oct 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तिपहिया में कथित गो मांस लेकर जा रहे पांच युवकों को गो रक्षकों ने पकड़ लिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। उसे घायल अवस्था में बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


गो रक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने बताया कि वे लोग शुक्रवार सुबह पांच बजे गांव बाजड़ी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वहां से गुजर रहे दो तिपहिया दिखे, जिनमें से खून टपक रहा था।

शक के आधार पर जब उन्होंने तिपहिया को रुकवाने की कोशिश की तो वे भागने लगे। इस पर उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों तिपहिया में पांच लोग थे। उन्होंने अपने नाम अहसान, शहजाद, शकील, आजाद व सोनू बताए। बजरंगी के अनुसार दोनों तिपहिया में बोरों में गो मांस भरा हुआ था।
विज्ञापन


तिपहिया में सवार युवकों ने बताया कि वे फतेहपुर से ओल्ड फरीदाबाद जा रहे थे। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मांस ले जाने का पता चलते ही लोग उग्र हो गए और उन्होंने पकड़े गए युवकों पर हमला कर दिया।

इस दौरान हमले में आजाद बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में थाना मुजेसर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल आजाद को इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तिपहिया में से बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया है और बजरंगी की शिकायत पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें