दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक डाकघर के चौकीदार की निर्मम हत्या कर दी गई।
दरअसल रोहिणी सेक्टर 7 के डाकघर में तैनात चौकीदार की बदमाशों ने पहले तो हत्या की फिर डाकघर में जमकर लूटपाट की और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पहले चौकीदार के हाथ-पैर बांधे और फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया।
इसके बाद बदमाशों ने चौकीदार के सिर पर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाशों ने डाकघर में जमकर लूटपाट की और खबर तो ये भी है कि वो डाकघर में मौजूद हार्डडिस्क भी ले गए।