फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने तीन युवकों को लूटा 

Mon, 03 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात लोगों से लिफ्ट लेना तीन दोस्तों को उस समय भारी पड़ गया जब बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और उनकी जेब में रखे हजारों रुपये लेकर चलते बने। होश में आने पर उन्होंने तीनों ने सेंट्रल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डबुआ कालोनी में रहने वाले (मूल रूप से आगरा के) उमेश, राजेश और गौतम शहर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते हैं। रविवार की छुट्टी होने की वजह से तीनों शनिवार शाम को आगरा जाने के लिए ओल्ड रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन ट्रेन छूट चुकी थी।

वह ओल्ड फरीदाबाद चौक पहुंच कर सवारी का इंतजार करने लगे। एक टाटा इंडिका कार आकर रुकी, कार में चालक सहित तीन लोग पहले से बैठे थे। चालक के पूछने पर तीनों ने आगरा जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन


चालक ने कहा कि वह भी आगरा जा रहा है, तीनों को छोड़ देगा। तीनों कार में सवार हो गए। उमेश के मुताबिक कुछ देर बाद कार सवार बदमाशों ने धोखे से तीनों को कोई नशीली चीज सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गए।

इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब से 47,500 रुपये निकाल लिए और उन्हें वाईएमसीए चौक के पास उतार कर भाग निकले। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि कार चालक और बदमाशों की पहचान कर उन्हें तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें