फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने पुलिस टीम पर चलायी गोली, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Thu, 27 Jul 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
विजय विहार इलाके में एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम उसे पकडने के लिए पीछा कर रही थी। गनिमत रही कि गोली किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गये बदमाश के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसकी पहचान मंगोलपुरी निवासी विक्रम उर्फ रवि के रूप में हुई है। आरोपी पर लूटपाट और स्नेचिंग के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को बुधवार रात बदमाश के विजय विहार इलाके में आकर वारदात करने की जानकारी मिली थी। स्पेशल स्टाफ की टीम ने रिठाला गंदा नाले के पास तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को विक्रम बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की टीम ने उसे रूकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वहां से भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया।

इसी दौरान बदमाश की बाइक स्लीप कर गयी और बदमाश बाइक से गिरने के बाद उठा और फिर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। हालांकि गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुआ। पुलिस ने पीछा कर बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें