दिल्ली से नोएडा पार्टी में आई तीन युवतियों ने जमकर जाम छलकाए और रात में जाते समय आपस में कहासुनी हो गई। विवाद के बाद कार सवार युवतियों ने अपनी दोस्त को नोएडा सिटी सेंटर के पास छोड़ दिया।
नशे की हालत में युवती सड़क किनारे ही लेट गई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-39 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की दोस्तों को बुलाया और फिर उसे उनके साथ दिल्ली के लिए भेज दिया।