फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बिना सोचे महिला पर चढ़ा दी जीप, जानें आखिर क्या थी वजह

Fri, 16 Dec 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मामूली झगडे़ की शिकायत की वजह से मौके पर पहुंची पुलिस ने खुद ही कानून को अपने हाथ में ले लिया। पुलिस ने एक महिला पर बिना सोचे-समझे जीप चढ़ा दी। दरअसल, गांव में एक झगड़े की शिकायत पर पुलिस ने जब युवक को उठाया तो उसकी पत्नी बचाव के लिए जीप के आगे खड़ी हो गई। 
विज्ञापन


इस बीच नाराज पुलिस वालों ने भी महिला पर जीप चढ़ा दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए नयति अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार की सुबह वृंदावन थाना क्षेत्र की जैंत चौकी से पुलिस वाले बढ़ौता गांव गए थे। पुलिस को शिकायत मिली थी इस गांव में कोई झगड़ा हो गया था। गांव में जानकारी करने के बाद पुलिस ने मोतीराम को उसके घर से उठा लिया। घसीटते हुए पुलिस वाले मोतीराम को जीप तक ले आए थे।
विज्ञापन

महिला हुई गंभीर रूप से घायल 

UP Police - फोटो : dna
चीखपुकार सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। मोतीराम की पत्नी कमलेश अपने पति को पुलिस वालों से बचाने के लिए जीप के आगे खड़ी हो गई। पुलिस वालों ने भी जीप को आगे बढ़ा दिया। जीप कमलेश पर चढ़ गई। कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के घायल होते ही पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। तत्काल मोतीराम को तो छोड़ दिया जबकि कमलेश को उठाकर सीधे नयति अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वृंदावन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मोतीराम के भाई की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुझे मिट्टी का तेल डालकर मार रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस मोतीराम को थाने लेकर आ रही थी कि उसकी पत्नी जीप के आगे लेट गई। उन्होंने महिला पर जीप चढ़ाने की बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें