फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गया क्रेडिट कार्ड फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड

Thu, 23 Jan 2014 09:24 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक को 74 लाख रुपये की चपत लगाने वाले मास्टर माइंड को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो बैंक का पूर्व कर्मचारी है।
विज्ञापन


इनके पास से स्कोडा कार, एलसीडी, दो लैपटॉप, फर्जी क्रेडिट व पेन कार्ड, पासबुक और चेकबुक बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें:सेफ नहीं है आपका ATM कार्ड, जानिए इस मामले को

सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात कार से जा रहे राजेश शर्मा उर्फ प्रदीप शर्मा और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड राजेश गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहता है और गौरव मेरठ के शास्त्री नगर का रहने वाला है।

इनके पास से 13 फर्जी क्रेडिट कार्ड के अलावा दूसरे फर्जी कार्ड, कागजात और सामान बरामद हुए। गौरव बैंक में सत्यापन सेल में अधिकारी था।

यह भी पढ़ें: बैंक खाते की जानकारी दी तो लुट सकते हैं आप

साल 2011 में गौरव की मुलाकात होम लोन दिलाने वाले एजेंट राजेश शर्मा से हुई और झा नाम के एक युवक के साथ मिलकर इस गिरोह ने फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाने का धंधा शुरू किया। फर्जी नाम-पता और फोटो का सत्यापन गौरव की जिम्मेदारी थी और सत्यापन के बाद बैंक क्रेडिट कार्ड जारी कर देता था। पुलिस को इस गिरोह में शामिल दो और लोगों की तलाश है।
विज्ञापन


टारगेट के चक्कर में फंसा गौरव
गौरव कुमार ने पूना से एमबीए करने के बाद अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में नौकरी शुरू की। उस पर टारगेट पूरा करने का दवाब था, जिसके चक्कर में वह इस गिरोह के जाल में फंस गया। क्रेडिट कार्ड बन जाने पर गौरव को बड़े होटलों में पार्टियां और कीमती गिफ्ट खरीद कर दिए गए, जिसके बाद वह इस दलदल में धंसता चला गया।

क्रेडिट कार्ड से चुकाया लोन
पुलिस ने बताया कि राजेश ने क्रेडिट कार्डों से महंगे जेवरात खरीदे और उन्हें गिरवी रखकर अपने क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित फ्लैट का लोन चुकाया। राजेश का 18 लाख रुपये का सोना मथुट फाइनेंस में जमा है। पुलिस राजेश के फ्लैट को सीज कराने के लिए कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें