फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार में शादीशुदा महिला का सौदा!

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार से माता पिता के पास पंजाब जा रही शादीशुदा महिला को दिल्ली रेलवे स्टेशन से लोनी का दंपति अपने घर ले आया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि दंपति उसे बेचना चाहता था। मोहल्ले वालों की मदद से थाने पहुंची महिला ने दंपति के खिलाफ तहरीर दी है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दंपति उसे बेचना नहीं चाहता था बल्कि उन्होंने उसकी मदद की थी। महिला को उसके घर वापस भेजा जा रहा है।
Trending Videos

15 हजार में तय हुआ सौदा!

बिहार के पटना जनपद के मझोली गांव की रहने वाली बबिता 19 ने बताया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिसके कारण वह राजपुरा पंजाब में रहने वाले अपने माता पिता के पास जा रही थी।

तीन दिन पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात सविता एवं उसके पति धर्मवीर से हुई। दोनों उसे पंजाब पहुंचाने का झांसा देकर अपने साथ लोनी की रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में ले आए।

आरोप है कि दंपति ने उसे बेचने के लिए एक व्यक्ति के साथ 15 हजार में सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन

दंपति ने दी सफाई

मोहल्ले वालों की मदद से वह थाने पहुंची तथा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी दंपति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि दंपति ने उसकी मदद करते हुए उसे घर में आश्रय दिया था। वह उसे बेचना नहीं चाहते थे।

गरीब होने के कारण वह उसे किराया नहीं दे पाए। महिला को उसके घर वापस भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें