फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने रॉड से मारकर की बुजुर्ग की हत्या

Sun, 13 Jul 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के जैतपुर में चंद रुपयों के लिए दंपति ने 60 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों को उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इनकी पहचान अजय नगर, इस्माइलपुर, हरियाणा निवासी ललित कुमार (21) व पत्नी कविता (19) के रूप में हुई है। अक्तूबर 2013 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

पुलिस के मुताबिक, 16 जून को मकान नंबर-589, डी-ब्लॉक, गली नंबर-8 ओम नगर से गुलाबचंद का शव मिला था। घर के बाहर ताला लगा था। गुलाब इलाके में पलंबर का काम करते थे।

जांच में पुलिस को उनका मोबाइल गायब मिला। लोगों से पता चला कि गुलाब के पास ललित कुमार व कविता आते थे। पुलिस ने दोनों की तलाश की। कड़े प्रयासों के बाद दोनों को उन्नाव से दबोच लिया गया। ललित ने हत्या की बात मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित ने बताया कि लूटपाट के लिए उसने सिर पर रॉड मारकर गुलाब को मौत के घाट उतारा था। उसे उम्मीद थी कि गुलाब के पास लाखों रुपये होंगे, लेकिन सिर्फ 16 हजार रुपये ही मिले थे। पुलिस ने गुलाब का मोबाइल, 5,500 रुपये, खून से सनी शर्ट बरामद कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें