फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार दंपति आठ साल बाद गिरफ्तार, ससुर की गोली मारकर की थी हत्या 

Sun, 19 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
शादी में बाधा बने ससुर को मौत के घाट उतारने वाले दामाद को गौतम बुद्ध नगर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आठ साल से पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे आरोपी को पत्नी सहित भिवाड़ी, राजस्थान से दबोचा गया है। पति-पत्नी नाम बदलकर वहां रह रहे थे। दोनों पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। 
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम मिर्जापुर, थाना रबूपुरा निवासी राज कुमार उर्फ राजू पुत्र रविंद्र भाटी ने खुर्जा निवासी अर्चना उर्फ काजल पुत्री राजेश कुमार से वर्ष 2004 में प्रेम विवाह किया था।

दोनों का रिश्ता अर्चना के पिता को मंजूर नहीं था। इसके बावजूद दोनों ने भागकर शादी कर ली और फरीदाबाद में रहने लगे थे। शादी को लेकर आपसी तनाव के चलते 26 मई 2006 को राजकुमार ने ससुर राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के जुर्म में वह 19 माह तक बुलंदशहर जेल में बंद भी रहा। 
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक जमानत न मिलने की वजह से राजकुमार ने पत्नी के  साथ पुलिस अभिरक्षा से भागने की योजना बनाई। इसके बाद वह बीमारी का बहाना बनाकर बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। 

उसकी अभिरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्लान के मुताबिक अर्चना ने राजकुमार के एक साथी से मोटर साइकिल मंगाई। 23 मार्च 2008 को आधी रात में दोनों पुलिस को गुमराह कर भाग गए। 

इस संबध में दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। साथ ही राजकुमार पर 15 और पत्नी अर्चना पर 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद दोनों बल्लभगढ़, फरीदाबाद और जयपुर में छिपकर रहने लगे। फिलहाल दोनों नाम बदलकर राजस्थान के भिवाड़ी में रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें