गुरुग्राम के गांव चौमा में शुक्रवार देर रात ऑफिस के बाहर खड़े पार्षद पद के प्रत्याशी पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। यहां खड़े अन्य लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 3 से पार्षद पद के उम्मीदवार जसवंत सेजवाल इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने गांव चौमा में कार्यालय बनाया हुआ है। शुक्रवार देर रात वे साथियों के साथ कार्यालय के बाहर खड़े थे।
इसी दौरान काले रंग की दो बाइकों पर सवार होकर पांच नकाबपोश युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में यहां मौजूद सभी लोगों ने छिपकर जान बचाई। फायरिंग रुकते ही लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक पर भागने पर कामयाब हो गए।