फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पिटाई कर बस के सामने फेंका, आरोपियों को लोगों ने दबोचा

Sat, 02 Jul 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात कहासुनी के बाद एक युवक ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की जमकर पिटाई की और उसे चलती बस के सामने धक्का दे दिया।
विज्ञापन


उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मूलत: सोनीपत के बाकीपुर गांव रहने वाले लोकेश कुमार (45) दिल्ली पुलिस की पीसीआर में तैनात थे। उनकी तैनाती नॉर्थ जोन में थी। बृहस्पतिवार देर रात वह ड्यूटी पर जाने के लिए गांव से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश पांडेय से उनकी कहासुनी हो गई

- फोटो : अमर उजाला
वह सिंघु बॉर्डर पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चैंपियन चलाने वाले राजेश पांडेय से उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान राजेश ने सिपाही की जमकर पिटाई की और उसे चलती बस के आगे फेंक दिया।

जब तक बस चालक बस को रोक पाता राजेश उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोकश को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें