बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से हुए मारपीट और फायरिंग में एक युवक और एक किन्नर गोली लगने से जख्मी हो गया।
गंभीर अवस्था में युवक को सर्वोदय अस्पताल और किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक गुट की रिपोर्ट पर किन्नर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। कविनगर एसएचओ ने बताया कि डायमंड फ्लाईओवर के पास सोना गार्डन में बृहस्पतिवार देर रात एक शादी समारोह चल रहा था।
गौरव निवासी घूकना साथी किन्नरों के साथ बधाई मांगने वहां पहुंचा था। गेट के बाहर ही दूसरे किन्नर ग्रुप ने उन्हें रोक लिया।
गौरव के साथ आए विनोद के पेट में गोली लग गई वही, मारपीट में दूसरे पक्ष से किन्नर शबनम भी जख्मी हो गया। गौरव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिमरन, जसवीर, धर्मेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।