फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट को लूटने वाले चार लुटेरों को दबोचा

Sat, 29 Nov 2014 04:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जूही ढाल पुल पर छात्र को लूटने के आरोप में पुलिस ने लुटेरों के एक गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से छात्र का मोबाइल, बैग, लूटी रकम के20 हजार रुपये, तमंचा और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सरगना की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि यह गैंग दिखावे के लिए शादी-बारात में कैटरिंग का काम करता है।
इसकी आड़ में शहर और ट्रेनों में भी लूटपाट करता है। जीआरपी और शहर के अन्य थानों से इनके अपराध का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
एसएसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजे जूही ढाल पुल पर सीएसजेएमयू के छात्र जावेंद्र कुमार से लूट हुई थी।
जावेंद्र कुमार फिरोजाबाद का रहने वाला है और गुरुवार रात सियालदाह एक्सप्रेस से टूंडला से कानपुर लौटा था। जूही में आउटर पर ट्रेन से उतरने के बाद वह पैदल झकरकटी बस स्टॉप की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन

झकरकटी पुल ढाल पर चार बदमाशों ने उसे तमंचा लगाकर मोबाइल फोन, बैग और 25 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात के खुलासे के लिए एसओ रायपुरवा देवेंद्र यादव की अगुवाई में टीम गठित की गई।
टीम ने 24 घंटे में जावेंद्र को लूटने वाले रायपुरवा के झकरकटी राखी मंडी निवासी राजू उर्फ अजमत, रामू, पूरन और विजय को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से जावेंद्र से लूटे गए 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन, शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। तमंचा, कारतूस और चाकू भी मिला है।
गैंग का सरगना सूरज फरार है। यह गैंग ट्रेनों में भी लूटपाट करते हैं। सूनसान जगह पर खड़े होकर बस और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को अपना शिकार बनाता है।
विज्ञापन

जल्द ही सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें