फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के मैनेजर ने युवती से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्यरत एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे साकेत इलाके में सुनसान जगह पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


युवती आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती की शिकायत पर वसंत विहार थाने में मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि युवती ने महरौली थाने में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा रखा है।

पहले रेप किया फिर फेंक दिया

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 22 वर्षीय युवती मूलरूप से आजमगढ़, यूपी की रहने वाली है।

युवती ने रविवार शाम को साकेत इलाके से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे साकेत इलाके में छोड़कर फरार हो गया।

युवती मुनिरका इलाके में रहती है। इसलिए मामला वसंत विहार थाना पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन

तीन महीने पहले हुई थी दोस्ती

वसंत विहार थाना पुलिस ने मोती बाग में रहने वाले आरोपी युवक नरेन्द्र के खिलाफ दुष्कर्म और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

युवती ने बताया कि आरोपी युवक से उसकी तीन महीने पहले मुलाकात हुई थी। जान-पहचान होने के बाद युवक उसके घर आने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें