फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉयज ने मांगा वेतन तो कंपनी अधिकारी ने बाउंसरों से कराई पिटाई

Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Fight - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कासना कोतवाली स्थित कंपनी में शुक्रवार शाम वेतन मांगने गए 12 डिलीवरी ब्वॉयज को बाउंसरों ने मारपीट की। पीड़ितों ने कंपनी के अधिकारी पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पहुंचे डिलीवरी ब्वॉयज ने बताया कि वह कई माह सेे एक कंपनी के अंतर्गत काम कर रहे हैं। कंपनी रेस्तरां आदि से अनुबंध कर उन्हें डिलीवरी ब्वॉय उपलब्ध कराती है। 

कंपनी का एक अधिकारी उन्हें डील करता था। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया है। वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार शाम जब वे कार्यालय पहुंचे तो कंपनी के अधिकारी ने बाउंसरों को बुला लिया। 
विज्ञापन


बाउंसरों ने कर्मचारियों से मारपीट की और नौकरी से निकालने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया हैै। शिकायत करने वालों में अजीत, सुमित, गुलवीर, मोहित, रामवीर, राजेश, सतेंद्र, मनोज आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें