फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्रा को अगवा कर की छेड़छाड़

Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरीपुर में शनिवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा 12 की छात्रा को बाइक सवारों ने अगवा कर लिया। इसके बाद करीब पांच घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ करते रहे। छात्रा के बेहोश होने पर उसे गांव के बाहर झोपड़ी में छोड़कर भाग निकले। छात्रा के पिता ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी17 वर्षीय पुत्री गांव के ही श्री बिहारीजी इंटर कालेज में कक्षा12 में पढ़ती है। वह अपनी सहेली के साथ सुबह साढे़ सात बजे विद्यालय जा रही थी कि सैयद बाबा की मजार के पास बाइक सवार गांव के ही इस्ताक व अरसद आए। दोनों भाइयों ने उसे धमका कर अगवा कर लिया। नेशनल हाइवे पर चलती मोटर साइकिल पर छेड़छाड़ की। पांच घंटे तक छेड़छाड़ से छात्रा के बेहोश होने पर गांव के बाहर स्थित झोपड़ी में फेक गए। छात्रा के पिता का आरोप है कि जब वह थानें शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। बाद में थानाध्यक्ष से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।  मुकदमा लिखने में लापरवाही दिखाने पर दोषी आरक्षी के खिलाफ भी रोजनामचे में तस्करा डाला है । थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ घटना के आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है
विज्ञापन

 ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें