फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम दाम पर मुर्गा बेचने पर विवाद, दुकानदार के बेटे पर जानलेवा हमला 

Mon, 12 Sep 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद पर्वत इलाके में कम दाम पर मुर्गा बेचना एक युवक को भारी पड़ गया। दूसरे दुकानदार ने इस बात को लेकर उस पर चापड़ से हमला कर दिया।  
विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अरविंद (18) परिजनों के साथ बलजीत नगर में रहता है।
  वह पेशे से पलंबर है। उसके पिता राम सागर की नेहरू नगर रामलीला ग्राउंड के पास मुर्गे बेचने की दुकान है। शनिवार को अरविंद पिता के साथ दुकान में बैठा था।
विज्ञापन

गुस्साए ब्रजभान ने अरविंद के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया

मारपीट - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार ब्रजभान रामसागर की दुकान में पहुंचा और कम दाम में मुर्गा बेचने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा।   इसका अरविंद ने विरोध किया। इससे गुस्साए ब्रजभान ने अरविंद के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ लगने से अरविंद का सिर फट गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया।

अरविंद को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी को आनंद पर्वत इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चापड़ भी बरामद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें