फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान को पीट दिया

Sun, 09 Feb 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो सिटी सेंटर स्टेशन पर बिना चेकिंग कराए घुस रहे युवकों ने सीआईएसएफ जवान की पिटाई कर दी। जवान ने उन्हें चेकिंग के बाद ही अंदर जाने के लिए रोका था।
विज्ञापन


पिटाई के बाद भाग रहे दोनों युवकों को सीआईएसएफ के अन्य जवानों ने दबोच लिया और थाना सेक्टर-39 पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक सिटी सेंटर स्टेशन पर शुक्रवार को सीआईएसएफ के जवान मलवाड़े सुशांत की ड्यूटी थी। दोपहर को दो युवक स्टेशन के अंदर बिना जांच अंदर घुस रहे थे। मलवाड़े ने उन्हें रोका।

इस बात को लेकर दोनों युवकों ने मलवाड़े से विवाद शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच स्टेशन पर तैनात अन्य सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जवानों ने दोनों उत्तराखंड निवासी युवकों, दुर्ग सिंह व अर्जुन सिंह को पकड़ कर थाना सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें