फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन के दोस्त ने ही मार डाला कारोबारी को, हथियाना चाहता था बिजनेस

Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

कारोबार पर कब्जा करने की नीयत से दोस्त पवन ने की थी हत्या
गारमेंट कारोबारी की हत्या की गुत्थी सुलझी 
सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया
 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गारमेंट कारोबारी सुनील मलिक की हत्या उसके ही साथी पवन ने की थी। सुनील का शव गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के दादरी में 5 सितंबर को जली हुई हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने ढाई महीने की निगरानी के बाद पवन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सेक्टर 31 निवासी गारमेंट कारोबारी सुनील मलिक 5 सितंबर 2016 की रात कार लेकर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। 6 सितंबर को पिता ने सुनील के अपहरण का केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले सुनील को एक गुमनाम पत्र आया था।

पत्र किसी युवक ने लिखा था। लेखक ने सुनील को धमकी दी थी कि वह उसकी बहन को छोड़ दे वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच में सुनील के दोस्त और कारोबार के पार्टनर पवन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पवन ने सुनील की हत्या और साजिश रचना कुबूल किया। पुलिस के मुताबिक सुनील और पवन बचपन के दोस्त थे। पवन ने ही कारोबार शुरू करने में पवन की आर्थिक मदद की थी। सुनीत का कारोबार जम गया लेकिन पवन की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।

इस बीच पवन को लगा कि सुनील उससे खराब व्यवहार कर रहा है और कारोबार पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। उसने सुनील को रास्ते से हटा कर उसके कारोबार को हड़पने की साजिश रची। उसने ही सुनील को धमकी भरा गुमनाम पत्र भेजा था ताकि पुलिस गुमराह हो जाए।

5 सितंबर की रात मौका पाकर पवन ने सुनील को मौत के घाट उतार दिया और चचेरे भाई योगेंद्र के साथ मिलकर दादरी इलाके में शव को ठिकाने लगाया था। अगले दिन सुनील की कार को योगेंद्र और उसके एक दोस्त ने मिलकर सोहना थाना इलाके में जला दिया था। सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच टीम ने पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें