सेक्टर 56 में केंद्रीय विहार अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर पर 16 साल के बच्चे को बंधक बना कर रखने व जबरन काम कराने का आरोप है। उधर, सेक्टर 56 थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 56 में रहने वाले डॉक्टर मनीष के खिलाफ प्रशासन को शिकायत मिली कि उन्होंने कम आयु के नौकर को बंधक बना कर रखा है। जिसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अधिकारी अर्चना ने मामले की जांच की। जांच के दौरान डॉक्टर पर लगाये गए आरोप सही पाए गए।
सकेे बाद उन्होंने सेक्टर 56 थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेजा है। थाना प्रभारी सेक्टर 56 केे अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी डॉक्टर दिल्ली के निजी अस्पताल में कार्यरत है।