फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम फिल्म से प्रभावित हो कर देता था वारदात को अंजाम, पुलिस ने यूं धरा

Fri, 01 Dec 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chhota rajan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने स्टंट में माहिर और धूम फिल्म से प्रभावित होकर वारदात अंजाम देने वाले बदमाश छोटा राजन उर्फ रोशन लाल (25) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने रोशन की गिरफ्तारी से एक दर्जन झपटमारी और लूटपाट के मामले को सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि शाखा की टीम झपटमारी व लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी।

इस दौरान निरीक्षक राजकुमार को सूचना मिली कि एक बदमाश हथियार के साथ मोहन गार्डन इलाके में आने वाला है। घेराबंदी कर पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि रोशन लाल पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


वह  बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। सातवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह वारदात को अंजाम देने लगा। वह फिल्म धूम के अभिनेता जॉन इब्राहिम से प्रभावित है और स्टंट करने में माहिर है। उसने यू ट्यूब पर वीडियो देखकर स्टंट करना सीखा है।

वर्ष 2012 में हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में उसे गिरफ्तार किया था। जेल में उसकी मुलाकात अन्य बदमाशों से हुई और जेल से निकलने के बाद वह ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने लगा। फिलहाल, पुलिस पूछताछ कर उसके सहयोगियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें