फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकबुक इस्मेताल करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 23 Jan 2014 09:47 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में चेकबुक की क्लोनिंग कर एक बिजनेसमैन के खाते से साढ़े छह लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-6 में रोजगार ई सर्विस नाम से रंजन चावला की कंपनी है। रंजन ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत की है कि उनका आईसीआईसीआई बैंक की सेक्टर-132 ब्रांच में खाता है।

21 जनवरी को उनके खाते से चेक के जरिए साढ़े छह लाख रुपये सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच से निकाले गए हैं। जबकि उस नंबर का चेक उनके पास ही मौजूद है। जो उन्होंने किसी को जारी नहीं किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मिल गया क्रेडिट कार्ड फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड

बैंक से पड़ताल की गई तो पता चला कि सेक्टर-26 स्थित बैंक की ब्रांच से वह चेकबुक इश्यू कराई गई है। जबकि उन्होंने कोई चेकबुक भी इश्यू नहीं कराई थी। इस चेक क्लोनिंग की जांच पुलिस करने में जुटी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले एक माह के दौरान क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग, नेट बैकिंग से लाखों रुपये निकाले जाने के मामले सामने आ चुके हैं। इस बार चेक क्लोनिंग का मामला सामने आया है।

नोएडा पुलिस अब तक किसी भी मामले को सुलझा नहीं सकी है। साइबर सेल में आधुनिक तकनीक के जानकार न होने के कारण शिकायतों का अंबार लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें