फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में मनाया फर्स्ट आने का जश्न, शाम को खत्म कर ली जिंदगी

Wed, 30 Mar 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को ही उसका परीक्षा परिणाम आया, जिसमें वह कक्षा में प्रथम रहा। कक्षा में अव्वल आने पर दोपहर में उसने दोस्तों को पार्टी दी। लेकिन शाम को पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मौत से घर में मातम पसर गया। छात्र की 16 अप्रैल को शादी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव निवासी सुरेश निजी कंपनी में नौकरी करता है। उनका बेटा शिवम राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। मंगलवार को उसका परीक्षा परिणाम आया, जिसमें वह कक्षा में प्रथम रहा। बेटे के प्रथम आने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिवम के दोस्तों ने उसे बधाई देकर पार्टी की मांग रखी।

पार्टी देने के लिए उसने पिता से 500 रुपये लिए। दोपहर में दोस्तों को पार्टी दी। इसके बाद वह घर आ गया। शाम करीब 4 बजे शिवम अपने कमरे में चला गया। काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकाला। इस पर परिजन उसके कमरे में गए। वहां का नजारा देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। छात्र पंखे से लटका हुआ था। घर में चीख पुकार मच गई। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने शव पंखे से नीचे उतारा।
विज्ञापन


छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को दिलासा देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि छात्र की 16 अप्रैल की शादी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार और छात्र शादी की तैयारी से खुश थे। छात्र पढ़ाई में काफी होशियार था। उसके मिलनसार स्वभाव से ग्रामीण खुश रहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें