फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने यादव सिंह पर दर्ज किया एक और केस

Sat, 20 Jan 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


-पांच कंपनियों और उनके निदेशकों, ठेकेदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज
-116.39 करोड़ के प्रोजेक्ट को गलत तरीके से दिलाने का है मामला
-दिल्ली, नोएडा और रांची के आठ स्थानों पर मारे छापे
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह पर सीबीआई ने एक और केस दर्ज किया है। उनके साथ पांच कंपनियों, उनके निदेशकों व ठेकेदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन पर 116.39 करोड़ रुपए के प्रोेजेक्ट को गलत तरीके से दिलाने का आरोप है।

विज्ञापन


सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल के मुताबिक इस मामले में शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा और रांची के आठ स्थानों पर छापा मारा गया। उन्होंने कहा कि यादव सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए गलत तरीके से काम दिलाया। इसकी एवज में उन्हें लगातार घूस की रकम मिलती रही।

इस मामले में यादव सिंह के अलावा गुल इंजीनियर्स कंपनी के मालिक जावेद अहमद, एसएमपी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक साई राजू, मनीष कुमार और  प्रेम प्रदीप, अबु इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों कुमार सौरभ और प्रेम प्रदीप, संजय इलेक्ट्रीकल्स के संजय कुमार गुप्ता, शाखंबरी प्रोजेक्ट रांची के संजय कुमार शर्मा के अलावा नोएडा प्राधिकरण के अज्ञात अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक आपराधिक षड्यंत्र रचने, पद का दुरुपयोग करने के अलावा आरोपी ठेकेदारों और फर्मों से ठेका दिलाने के नाम पर लगातार घूस लेने का आरोप में यादव सिंह पर केस दर्ज किया गया है।

सीबीआई का कहना है कि पांचों फर्मों को ठेका दिलाने के लिए टेंडर नियमों और नोएडा प्राधिकरण की सामान्य प्रक्रिया को ताख पर रखने का आरोप था। इसमें दूसरे अधिकारी भी शामिल हैं। इस वजह से नोएडा प्राधिकरण को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बता दें कि यादव सिंह पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के दो अन्य मामले भी चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें