फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब परीक्षा में नकल करते पकड़ा तो रोष में आया छात्र और की ऐसी हरकत कि देखते रह गए सभी

Wed, 21 Mar 2018 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल कर रहे छात्र को पकड़ने पर उसने आवेश में आकर उत्तर पुस्तिका ही फाड़ दी। कैंप थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र को सुपरीटेंड की शिकायत पर नामजद मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, कैंप स्थित आर्य हाईस्कूल के परीक्षा केंद्र के सुपरीटेंड राकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 मार्च से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है।

इसी कड़ी में 19 मार्च को कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान गांव फिरोजपुर निवासी कृष्ण परीक्षा के दौरान नकल कर रहा था, जिसे फ्लाइंग टीम ने पकड़ लिया और केस बना दिया।
विज्ञापन


उसके बाद छात्र कृष्ण को दूसरी उत्तर-पुस्तिका दी गई तो कृष्ण ने आवेश में आकर उत्तर-पुस्तिका को फाड़ दिया। सुपरीटेंड ने छात्र कृष्ण को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें