फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयरटेकर ने फर्जी दस्तावेज से बेचा प्लॉट

Sat, 05 Jul 2014 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में एक केयरटेकर ने अपने मालिक के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का प्लॉट बेच दिया। प्लॉट मालिक की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जैकबपुरा निवासी सूरज कुमार के पास गुड़गांव गांव में करीब 265 गज का एक प्लॉट है। उसने इस प्लॉट की देख-रेख के लिए प्रेमनगर निवासी जगमोहन को दे रखा था।

राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस को दी शिकायत में सूरज ने बताया कि 2013 में केयरटेकर जगमोहन ने नकली सूरज खड़ाकर उसके प्लॉट की अपने नाम रजिस्ट्री करा ली और उसमें से आधे प्लॉट को बेच दिया।

आरोप है कि बचे आधे प्लॉट में जगमोहन ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में केयरटेकर जगमोहन, सूरत नगर निवासी विनोद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें